फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper fined for using banned plastic

Faridabad News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर दुकानदार का चालान काटा

Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper fined for using banned plastic
बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान दुकानदार पर लगाया जुर्माना। स्रोत: नगर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बुधवार को जिला प्रशासन ने एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें अभियान के तहत बल्लभगढ़ के बाजारों में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान नंबर 6 पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल होता पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानदार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

निरीक्षण टीम में शामिल फील्ड ऑफिसर विकास कुमार और स्वच्छता निरीक्षक ओम अत्री ने कहा कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने न केवल चालान काटे, बल्कि मंडी के दुकानदारों, श्रमिकों और ग्राहकों को इकट्ठा कर जागरूक भी किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इंसानी सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के दूसरे व्यस्त बाजारों में भी इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed