फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper dies after colliding with a bull on Atali-Kaurali Road

Faridabad News: अटाली-कौराली रोड पर सांड से टकराने से दुकानदार की मौत

Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies after colliding with a bull on Atali-Kaurali Road
दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अटाली-कौराली रोड पर सोमवार रात हादसे में बाइक सवार दुकानदार लक्ष्मण की मौत हो गई। वह सड़क पर बैठे एक सांड से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। लक्ष्मण गांव अटाली में परचून की दुकान चलाते थे और गांव कौराली के निवासी थे।

यह हादसा उस समय हुआ जब लक्ष्मण दुकान बंद करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, रास्ते में सड़क पर एक काला सांड बैठा हुआ था। रात के अंधेरे के कारण लक्ष्मण को सांड दिखाई नहीं दिया। उनकी बाइक सीधे सांड से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद लक्ष्मण सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत उनके परिवार को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल लक्ष्मण को अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण शादीशुदा थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed