फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper beaten up when stopped from parking

गाड़ी खड़ी करने से रोका तो दुकानदार को पीटा

Tue, 13 Apr 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up when stopped from parking
फरीदाबाद। एनआईटी बस अड्डा के पास सड़क किनारे कपड़े बेच रहे एक दुकानदार को एक चालक से गाड़ी खड़ी करने से रोकना महंगा पड़ गया। गाड़ी चालक ने दुकानदार को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एनआईटी पांच निवासी हरीश दुआ ने पुलिस को दी बताया कि वह एनआईटी दो नंबर बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे कपडे़ बेचता है। उसके साथ ही संदीप कोहली नाम का एक व्यक्ति भी कपड़े बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

9 अप्रैल शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने काउंटर पर कपड़े बेच रहा था। इसी बीच एक कार काउंटर के आगे खड़ी हो गई, जिसमें दो युवक सवार थे। संदीप कोहली ने गाड़ी को अपने काउंटर के आगे से हटाकर कुछ दूर खड़ा करने को कह दिया। आरोप है कि उस बात कर गाड़ी सवार नाराज हो गए और संदीप से गाली गलौच करने लगे। बहस बढ़ती देख हरीश दुआ ने कार सवार युवकों से कहा कि वह गरीब आदमी है उसे परेशान मत करो। इतना सुनते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पंच मारकर हरीश को घायल कर दिया। गंभीर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर सैनिक कॉलोनी निवासी अमनदीप व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े के दौरान अमनदीप को भी चोट भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed