{"_id":"5720bc004f1c1b0a61a91b94","slug":"shiv-lost-his-hands-and-still-searching-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी करते हुए हाथ गंवा चुके शिव को अब रोजगार के लिए खाने पड़ रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी करते हुए हाथ गंवा चुके शिव को अब रोजगार के लिए खाने पड़ रहे धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में सेवा करते हुए अपना हाथ गंवा चुके एएलएम शिव कुमार को नौकरी वापस पाने के लिए निगम के धक्के खाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल रही है। निगम की इस लापरवाही पर शिवकुमार के परिजनों में काफी रोष है। शिव कुमार पिछले एक साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शिव कुमार सहायक लाइनमैन बल्लभगढ़ डिवीजन के इंडस्ट्रियल एरिया सब डिवीजन के सेक्टर-9 शिकायत केंद्र पर तैनात था। 17 जुलाई, 2015 को सेक्टर-9 के 11 केवी ईस्ट फीडर पर काम करते हुए बैक फीडिंग आने से शिव कुमार हादसे का शिकार हो गया, जिसका 14 दिन अस्पताल में इलाज चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसके हाथ को नहीं बचा पाए और शिव कुमार को अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, बल्लभगढ़ इकाई के प्रधान रमेशचंद तेवतिया व सचिव परमाल सिंह ने निगम के संवेदनहीन रवैये की निंदा करते हुए शिव कुमार को तुरंत ड्यूटी पर लेने की मांग की है।
विज्ञापन