फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shirt got caught in dumper after collision; dragged for 100 meters.

Faridabad News: टक्कर के बाद शर्ट डंपर में फंसा, 100 मीटर तक घसीटा

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shirt got caught in dumper after collision; dragged for 100 meters.
इलाज के दौरान तोड़ा दम, डबुआ-पाली रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद मृतक का शर्ट डंपर के निचले हिस्से में फंस गया। इसके बाद डंपर चालक उसे 100 मीटर तक घसीटता रहा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद चालक ने डंपर रोका। उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एनआईटी-दो एम-ब्लॉक निवासी राजकुमार पाहवा (49) ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। 16 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त एनआईटी निवासी रमेश कुमार गेरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से डबुआ-पाली रोड (भांखरी) जा रहे थे। स्कूटी रमेश चला रहे थे और राजकुमार पीछे बैठे थे। जब वे गैस गोदाम के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजकुमार का शर्ट डंपर के निचले हिस्से में फंस गया और चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। शोर मचाने के बाद डंपर रुकवाया गया और राजकुमार को बाहर निकालकर तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में रमेश भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दो अन्य सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई और एक घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
नरहावली गांव में अपनी ससुराल में रहने वाले बलराम (40) की कुछ दिन पहले ही आईएमटी स्थित डी-मार्ट में नौकरी लगी थी। बुधवार रात करीब ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। आईएमटी क्षेत्र में किसी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बलराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।


वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
समयपुर निवासी दलीप कुमार (49) मुजेसर स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आठ सितंबर की रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गए। राहगीर ने उनके मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद बेटे समीर ने उन्हें ईएसआई अस्पताल एनआईटी-तीन में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा बयान के लिए फिट न बताए जाने के बाद 16 सितंबर को बेटे समीर की शिकायत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed