फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   shaheed rajesh thapa grand mother head is bad

फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा की दादी की तबियत बिगड़ी

Fri, 14 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
shaheed rajesh thapa grand mother head is bad
फरीदाबाद। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 विमान हादसे में अपने लाडले फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा के शहीद होने की खबर सुनकर उनकी दादी रामा माया थापा की तबियत बिगड़ गई है। वहीं परिवार में मातम छाया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर फरीदाबाद पहुंचने की उम्मीद थी, मगर मौसम खराब होने व अन्य औपचारिकताओं के कारण नहीं आ सका। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव ने बताया कि अगर मौसम साफ रहा तो शनिवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर फरीदाबाद पहुंचेगा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट थापा को सैनिक सम्मान के साथ विदाई देने के लिए आया नगर, दिल्ली स्थित एयरफोर्स स्टेशन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से नेपाल के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा यहां सेक्टर-23 में रहते थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जोरहाट, असम में थी। 3 जून को लापता हुए वायुसेना के एएन-32 विमान में राजेश थापा भी सवार थे। जब से उनके लापता होने के बारे में पता चला था तो परिजनों के अलावा दोस्त-रिश्तेदार भी उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। मगर बृहस्पतिवार को जैसे ही खबर आई कि विमान में सवार कोई भी सैन्यकर्मी नहीं बचा है तो उनके नाते रिश्तेदारों में मातम छा गया। हालांकि बृहस्पतिवार को आस पड़ोस के लोगों ने इस खबर की भनक थापा की दादी रामा माया थापा और मां शिवा थापा को नहीं लगने दी थी। शुक्रवार को उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो रामा माया थापा की तबियत बिगड़ गई। परिजना किसी को भी उनसे नहीं मिलने दे रहे हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा की मां, भाई, बहन व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर आरके शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने और कुछ अन्य औपचारिकताओं के कारण शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर नहीं आ पाया। मेजर शर्मा ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहा तो ही उनके पार्थिव शरीर को रवाना किया जाएगा। जोरहाट से उनके चाचा को वापस भेज दिया गया है, जबकि उनके पिता हरि थापा अभी वहीं हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट थापा को सैनिक सम्मान के साथ विदाई देने के लिए आया नगर, दिल्ली स्थित एयरफोर्स स्टेशन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed