फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sfdg

Faridabad News: पंचायत कर सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने का बड़ा फैसला

Sun, 02 Nov 2025 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
sfdg
पिनगवां। क्षेत्र के चांदडाका गांव में रविवार को एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव में फैल रही सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने का संकल्प लिया। पंचायत में ओएलएक्स के माध्यम से हो रहे धोखाधड़ी के मामलों, नशे की लत, जुए और अन्य गलत गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और समाजसेवियों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत में यह तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति इन बुराइयों में शामिल पाया गया, तो गांव स्तर पर सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि इन गलत प्रवृत्तियों के कारण गांव की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। इस अवसर पर चांदडाका पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन ने भी ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही अपराध और बुराइयों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed