फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewers overflowing for two months; residents protest at the municipal office.

Faridabad News: दो महीने से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sewers overflowing for two months; residents protest at the municipal office.
सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में 150 मकान प्रभावित, शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव रोड स्थित भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में पिछले दो महीने से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे कॉलोनी में रहने वाले करीब 150 मकानों के परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। बुधवार को परेशान लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने से रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के सदस्य बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले भी नगर निगम में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कनिष्ठ अभियंता और एसडीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




दो दिन में समाधान का आश्वासन


नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता करण रावत का कहना है कि एफएमडीए की ओर से तिगांव रोड पर सीवर लाइन का काम किया जा रहा है। इसी वजह से कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में एफएमडीए के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों से बातचीत



पिछले दो महीने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है। - ओमप्रकाश


गली में करीब 150 मकान हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से इन मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त की जाए।-शांति



सड़क पर बहते गंदे पानी और दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने की चिंता भी बनी रहती है। - कौशल्या




पाषर्द को भी इस समस्या को लेकर अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। - रिहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed