फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer water is filling up the street, people protested

Faridabad News: गली में भर रहा सीवर का पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sewer water is filling up the street, people protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी की गली नंबर 2 में लोगों ने पेयजल व सीवर के पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। गली में पानी भरा होने के चलते महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है।


निवासी प्रवान शर्मा ने बताया कि यह समस्या 4 महीने से बनी हुई है। नालियां टूटी पड़ी हैं, सीवर जाम हैं और पूरी गली में कीचड़ हो रहा है। इसके कारण सभी निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। कुमकुम गर्ग ने बताया कि इस गली में वर्षों से रह रहे हैं। गली में सभी खंभे गिरने वाली स्थिति में हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है और लोगों को चोट भी लग सकती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कम से कम लोगों को मूलभूत सुविधाएं तो मिले। निवासी सुदेश राणा ने बताया कि वे यहां 50 साल से रह रहे हैं। इतनी गंदगी आज तक नहीं देखी। कृष्णा ने बताया कि मेरा नया मकान बन रहा है। मेरी नींव में पानी घुस गया। हमारी प्रशासन से मांग है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed