{"_id":"68c30be29f63cdd060012873","slug":"sewer-system-of-faridabad-will-be-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51197-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद की सीवर व्यवस्था होगी दुरुस्त, 22 करोड़ से 350 किलोमीटर की लाइन पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद की सीवर व्यवस्था होगी दुरुस्त, 22 करोड़ से 350 किलोमीटर की लाइन पर होगा काम
विज्ञापन
पांच साल तक रखरखाव का किया जाएगा काम जलभराव की समस्या से मिलेगा स्थाई समाधान
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने शहर की जर्जर होती सीवर लाइन व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। निगम करीब 350 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की सफाई और रखरखाव के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
इस काम में सेक्टर-4 से सेक्टर-19 तक और भारत कॉलोनी समेत आसपास की कॉलोनियां शामिल की गई हैं। परियोजना की अवधि पांच साल तय की गई है ताकि लंबे समय तक लगातार निगरानी और रखरखाव किया जा सके।
फरीदाबाद में बार-बार सीवर जाम, जलभराव और सीवर लाइन टूटने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शहर के पुराने इलाकों में सीवर व्यवस्था पूरी तरह दबाव में है। बारिश के मौसम में गंदा पानी घरों और सड़कों पर आने से न केवल बदबू और गंदगी फैलती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस योजना से लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-4 से 19 तक ऐसे क्षेत्र हैं जहां सीवर जाम होने से सड़कें कई-कई दिनों तक तालाब में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि यह काम समय पर और सही ढंग से पूरा होता है तो शहर में जलभराव और प्रदूषण की समस्या पर काफी हद तक रोक लगेगी।
लोगों को भी निभानी होगी भूमिका
जानकारों का कहना है कि नगर निगम के इस कदम का असर तभी होगा जब नागरिक भी सहयोग करेंगे। अक्सर देखा जाता है कि नालियों और सीवर में प्लास्टिक, कपड़े या घरेलू कचरा फेंकने से लाइन जाम हो जाती हैं। अगर लोग इस आदत से बचें तो सीवर लाइनें ज्यादा समय तक सुचारू चल सकती हैं।
लंबे समय को ध्यान में रखकर बनाई गई है परियोजना
यह योजना नगर निगम की उन योजनाओं में से एक है जो लंबे समय के लिए बनाई गई हैं। पांच साल की अवधि तय करने का मकसद यह है कि सिर्फ सफाई ही नहीं बल्कि पूरे रखरखाव पर ध्यान दिया जा सके। इससे सीवर जाम की समस्या के साथ-साथ शहर की सड़कों पर जलभराव और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
तेजी से बढ़ रही आबादी को देखते हुए जरूरी कदम
फरीदाबाद जैसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक और आवासीय शहर के लिए सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करना सबसे बड़ी जरूरत है। यह परियोजना समय पर लागू हुई तो शहरवासियों को राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरणीय लाभ भी होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निगम की तरफ से लगातार लोगों की सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम