फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer cleaning in IMT to be carried out using a super sucker machine.

Faridabad News: आईएमटी में सुपर सकर मशीन से होगी सीवर की सफाई

Sat, 05 Sep 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sewer cleaning in IMT to be carried out using a super sucker machine.
बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सीवर लाइनों की सफाई के लिए सुपर सकर मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। जलभराव वाले स्थानों को प्राथमिकता देते हुए सीवर में जमा गाद और कचरे को हटाया जाएगा। इससे सीवर की निकासी क्षमता बढ़ने और बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।

आईएमटी में पांच हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग हैं और यहां रोजाना हजारों कर्मचारी पहुंचते हैं। बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर पानी भर जाता है। सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी की निकासी में काफी समय लगता है। कुछ स्थानों पर एक सप्ताह तक जलभराव की स्थिति बनी रहने से कर्मचारियों के साथ उद्योगों के कामकाज पर भी असर पड़ता है। कच्चा और तैयार माल लेकर आने-जाने वाले वाहनों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के अनुसार, सामान्य सफाई के बावजूद कई जगह सीवर के अंदर गाद और कचरा जमा रह जाता है। सुपर सकर मशीन से सीवर की गहराई में जमा गंदगी को खींचकर बाहर निकाला जा सकेगा। इससे सफाई अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। उद्यमियों ने भी सीवर की नियमित सफाई और निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि केवल शिकायत मिलने पर सफाई कराने के बजाय जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां नियमित सफाई होनी चाहिए। एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आईएमटी क्षेत्र में सफाई कराने के लिए टेंडर जारी किया गया है। जलभराव वाले स्थानों को प्राथमिकता देकर सीवर की गाद और कचरा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article