फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several trains passing through Faridabad station were cancelled.

Faridabad News: फरीदाबाद स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों रहीं रद्द

Tue, 13 Oct 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Several trains passing through Faridabad station were cancelled.
यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को ट्रेनों के संचालन में बदलाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन से गुजरने वाली पांच लोकल ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि सचखंड एक्सप्रेस कई घंटे की देरी से चली। मंगला द्वीप एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित किया गया। ट्रेनें रद्द होने और देरी से चलने के कारण नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर पहुंचने में देरी हुई, विद्यार्थियों की चिंता बढ़ी और दूसरे साधनों के लिए यात्रियों का अतिरिक्त खर्च हुआ। स्टेशन पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी इंतजार करना पड़ा।

इन ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित
सचखंड एक्सप्रेस (12716) करीब दो घंटे 22 मिनट और सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12715) करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा साहिबाबाद-पलवल ईएमयू (64012), पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64057), गाजियाबाद-पलवल ईएमयू (64052) और पलवल-साहिबाबाद ईएमयू (64013 और 64015) रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed