फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several trains on the Faridabad route ran with delays of several hours, causing inconvenience to passengers.

Faridabad News: फरीदाबाद रूट पर कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, यात्रियों को हुई परेशानी

Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Several trains on the Faridabad route ran with delays of several hours, causing inconvenience to passengers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रेल रूट पर मंगलवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, तुगलकाबाद और फरीदाबाद होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से प्रभावित रहा। इसमें कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल रहीं। इसके कारण नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली से शुरू होकर तुगलकाबाद होते हुए फरीदाबाद तक आने वाली दिल्ली-फरीदाबाद मेमू ट्रेन करीब छह घंटे 15 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू ट्रेन, जो नई दिल्ली से चलकर तुगलकाबाद और फरीदाबाद होते हुए पलवल तक जाती है, लगभग तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन


इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे की देरी से चली। इसी रूट की मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए मदुरै जंक्शन तक जाती है, लगभग चार घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली से चलकर फरीदाबाद तक आने वाली गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू ट्रेन भी करीब दो घंटे लेट रही। लगातार ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के संचालन में सुधार और समय की पाबंदी बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed