{"_id":"6ac94617af3c3630ed016d70","slug":"seven-trains-passing-through-faridabad-cancelled-due-to-protests-in-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82257-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली में प्रदर्शन के कारण फरीदाबाद से गुजरने वाली सात ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली में प्रदर्शन के कारण फरीदाबाद से गुजरने वाली सात ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
आज यात्रियों को सफर से पहले जांचनी होगी स्थिति, वापसी सेवाएं भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण फरीदाबाद में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। सुरक्षा कारणों के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है, इसमें फरीदाबाद से गुजरने वाली भी सात ट्रेनें शामिल हैं। इनके प्रभावित रहने से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली और दूसरे शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
प्रभावित ट्रेनों में इंदौर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12415 और इसकी वापसी सेवा 12416 शामिल है। इसके अलावा जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12189 और इसकी वापसी सेवा 12190 भी सूची में शामिल है। बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12247 और इसकी वापसी सेवा 12248 भी प्रभावित रहेगी। आगरा कैंट से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 14211 भी सूची में शामिल है।
-- -
घर से निकलने से पहले ट्रेन की पुष्टि कर लें
आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनों को स्थगित किया गया है। इसलिए यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। खासकर 10 और 11 अक्तूबर को यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन संख्या और यात्रा तिथि के आधार पर जानकारी जांच लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन निरस्त मिलने पर होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।