फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven new corona patients were found, if both doses of the vaccine are not taken, then there will be no entry in public places.

कोरोना के सात नए मरीज मिले, वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी, तो सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा

Wed, 22 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seven new corona patients were found, if both doses of the vaccine are not taken, then there will be no entry in public places.
Seven new corona patients were found, if both doses of the vaccine are not taken, then there will be no entry in public places.
फरीदाबाद। जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना के सात नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। वहीं, दो मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित किया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 39 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि एक जनवरी तक कोरोना की दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं, सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशों का शहर में सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक जनवरी 2022 को हरियाणा के जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों को सार्वजनिक परिवहन में यात्रा से लेकर मैरिज हाल, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अस्पताल, मार्केट व अन्य भीड़भाड़ वाली जगह पर लोग बिना मास्क के घूम में रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि सभी होम आइसोलेशन में हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार को 2886 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2279 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। बुधवार को 137 लोगों के वापस लौटने के साथ ही विदेशों से कुल आने वालों की संख्या 4051 हो गई है। इनमें 3001 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है। वहीं 1050 लोग अपनी यात्रा संबंधी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से सांझा करने से बच रहे हैं। इन लोगों के नाम पुलिस को दिए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बुधवार को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इलाज के लिए आए तीन बांग्लादेशी पॉजिटिव
विश्व के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर लगातार जारी है। खासकर दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, यूरोप, अमेरिका और बांग्लादेश आदि देशों में रोजाना सैकडों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिस कारण विदेशों से लोगों का फरीदाबाद लौटना लगातार जारी है। विदेशों से काफी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए भी शहर आते हैं। जिससे यह खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। अब तक विदेशों से आए लोगों में छह विदेशी शामिल है। इनमें तीन बांग्लादेशी है। इनका निजी अस्पतालों में इलाज जारी है। तीन मरीजों का दिल्ली के अस्पतालों में उपचाराधीन है। सभी मरीजों व उनके परिवारजनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed