फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven Bangladeshi and two Nigerian nationals apprehended in Faridabad.

Faridabad News: फरीदाबाद में सात बांग्लादेशी और दो नाइजीरियाई नागरिक पकड़े

Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven Bangladeshi and two Nigerian nationals apprehended in Faridabad.
एनआईटी और सुरजकुंड पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए फरीदाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में थाना एनआईटी और सूरजकुंड पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नौ विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में सात बांग्लादेशी और दो नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। पुलिस फिलहाल सभी के वीजा और पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।

एनआईटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नीलम चौक के पास अभियान चलाकर पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी शहर में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये भारत में कब और किस रास्ते से दाखिल हुए थे व इनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूरजकुंड थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए चार विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें दो नाइजीरियाई नागरिकों को दयालबाग क्षेत्र से और दो बांग्लादेशी नागरिकों को अनंगपुर के पास से हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया है कि नाइजीरियाई नागरिक पिछले करीब चार महीने से यहां रह रहे थे और अब तक की पड़ताल में उनके पास भारत में रहने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी है। यदि जांच के दौरान किसी भी नागरिक के पास वैध वीजा या पासपोर्ट नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ संबंधित विदेशी अधिनियम (फॉरेनर्स एक्ट) की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed