{"_id":"6881322fa52623c987046a34","slug":"seven-arrested-for-providing-and-operating-bank-accounts-to-cyber-thugs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47723-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते देने व ऑपरेट करने के आरोप में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते देने व ऑपरेट करने के आरोप में सात गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल टीम ने पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते देने व ऑपरेट करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी हरियाणा के सिरसा, राजस्थान के जयपुर, चूरू व झुंझुनू के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है बाकी छह आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
पहले मामले में टेलीग्राम पर संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश के बहाने 3.50 लाख रुपये की ठगी मामले में खाता उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में सिरसा जिले के संजय, विरेंद्र और अरुण शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि संजय ने अपना खाता विरेंद्र और उसने आगे अरुण को दिया था। संजय टैंपो चलाता है। विरेंद्र खेती करता है और अरुण की बिजली के सामान की दुकान है। संजय के खाते में ठगी के 34 हजार रुपये आए थे। संजय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है जबकि विरेंद्र व अरुण को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ठगी की ये एफआईआर रॉयल हैरिटेज एरिया निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दर्ज कराई थी।
दूसरे मामले में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 1.10 लाख रुपये की ठगी में खाता मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्षित राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। इसने अपना खाता ठगों को दिया था और इसके खाते में ठगी के 76 हजार रुपये आए थे। 12वीं की पढ़ाई के बाद आरोपी पेट्रोल पंप पर काम करता है। इसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात भारत कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
तीसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 2.85 लाख रुपये की ठगी में ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने व ऑपरेट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजस्थान चूरू निवासी मनीष, झुंझुनू निवासी अनिमेष भाम्बू और प्रवीण शामिल हैं। मनीष ठगों को खाते उपलब्ध कराता था। अनिमेष भाम्बू व प्रवीण खाता ऑपरेट करते थे। ये खातों में आए ठगी के रुपयों को यूएसडीटी में बदलते थे। मनीष 12वीं पास, अनिमेष बीसीए और प्रवीण एमए बीपीएड है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी महिला से हुई थी।