फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Settlement of nine complaints related to electricity in CGRF meeting

Faridabad News: सीजीआरएफ की बैठक में बिजली संबंधी नौ शिकायतों का निपटारा

Tue, 29 Aug 2023 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Settlement of nine complaints related to electricity in CGRF meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीजीआरएफ) की मंगलवार को हुई बैठक में बिजली संबंधी नौ शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें अधिकांश शिकायतें औसत से अधिक आने, मीटर कनेक्शन कटने के बाद भी बिल आने की सामने आईं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई और शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। बैठक में शिकायत लेकर पहुंचे सेक्टर-14 निवासी रजनीश भंडारी ने बताया कि उन्होंने भवन निर्माण के लिए दो साल पहले बिजली निगम से अस्थाई कनेक्शन लिया था। काम पूरा होने के बाद कनेक्शन कटवा दिया। इसकी एवज में जो भी बिल बना था, उसका भी भुगतान किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी उनका बिल आ रहा है। उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने संबंधित एसडीओ और जेई को फटकार लगाई और उनकी समस्या का समाधान किया। इस पर उपभोक्ता ने अधिकारी का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उसे पिछले कई माह से लगातार गलत बिल भेजा जा रहा है। शिकायत करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। शिकायत सुनने के बाद मीटर के पुराने लोड को जांचने के आदेश दिए। अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि बैठक में नौ फाइलें आई थीं। सभी फाइलों पर सुनवाई करते हुए उनका निपटारा कर दिया गया है। अगर किसी उपभोक्ता की शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है तो वह सीजीआरएफ की होने वाली अगली बैठक में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस अवसर पर एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विजयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed