{"_id":"6754a5bdef3aa059aa0aceb7","slug":"servant-gave-intoxicants-in-food-to-retired-judge-and-wife-faridabad-news-c-26-1-del1005-34491-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवानिवृत्त जज व पत्नी को नौकर ने खाने में दिया नशीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवानिवृत्त जज व पत्नी को नौकर ने खाने में दिया नशीला पदार्थ
विज्ञापन
बेहोश होने पर जेवर व नकदी लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 21 बी में रहने वाले सेवानिवृत्त जज व उसकी पत्नी को नौकर द्वारा खाने में नशीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद दंपती बेहोश हो गए और नौकर घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-21बी निवासी वीरेंद्र प्रसाद सेशन जज के पद से 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। 27 अक्टूबर से वह सेक्टर 21 बी में रहने के लिए आए थे। वीरेंद्र प्रसाद ने घर की देखभाल के लिए एक नेपाली नौकर राजू थापा को नवंबर में रखा था। घर में वीरेंद्र प्रसाद के दो बेटे भी रहते हैं, लेकिन दोनों ही शुक्रवार की रात को घर पर नहीं थे। एक बेटा दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि दूसरा बेटा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में नौकरी करते हैं। इसी बात का राजू ने फायदा उठाने की प्लानिंग की। नौकर ने शुक्रवार रात को दंपती को नशीला पदार्थ खाने में खिला दिया। कुछ देर बाद दंपती बेहोश हो गए तो नौकर घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया।
शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर में कोई गतिविधि नहीं देखी तो उनके घर जाकर देखा, दोनों बेहोश पड़े थे। यह देखकर पड़ोसी दंग रह गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच, एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जांच में पता चला कि राजू ने घर में कोई सबूत भी नहीं छोड़ा है। वह सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गया। थाना एनआईटी के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पति-पत्नी की हालत खतरे से बाहर हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमों का गठन किया है।