{"_id":"692b40a8b32840e0bc0c27c4","slug":"separate-medicine-counter-for-pregnant-women-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56768-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भवती महिलाओं के लिए बना अलग से दवा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भवती महिलाओं के लिए बना अलग से दवा काउंटर
विज्ञापन
अब मेडिकल कॉलेज में आने वाली महिलाओं को नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब दवा लेने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए काउंटर नंबर 17 बना दिया गया है। जिस पर गर्भवती महिलाएं बिना टोकन के आसानी से पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दवा ले सकती हैं।
मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं, जिनमें से 500 गर्भवती महिलाएं होती हैं। जिनको उपचार के बाद दवा लेने में पहले काफी परेशानी होती थी। उसी परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से अब गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से दवा काउंटर बना दिया गया है। यह काउंटर ओपीडी में बने वेटिंग रूम के पीछे काउंटर नंबर 17 बनाया गया है। जहां पर गर्भवती महिलाएं बिना टोकन के पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दवा ले सकती हैं। उन महिलाओं के लिए बैठने की सुविधा भी की गई है, ताकि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर खड़ा रहना न पड़े। यह काउंटर सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक चलेगा। वहीं शनिवार को यह काउंटर सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक चलेगा।