फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Selfie trip with moving flowers throughout the day in suhane weather

Faridabad News: सुहाने मौसम में दिनभर चल फूलों संग सेल्फी का दौर

Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Selfie trip with moving flowers throughout the day in suhane weather
फरीदाबाद सेक्टर 12 टाउन पार्क में नगर निगम ने पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया उसमें अपने छोटे -छो
टाउन पार्क सेक्टर-12 में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल का हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टाउन पार्क सेक्टर-12 में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मेले में सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। करीब 35 प्रजातियों के फूलों से सजे पार्क में हर कोई फोटो और सेल्फी लेते नजर आया। लोगों ने मनपसंद पौधे खरीदे। दो दिनों में फ्लावर फेस्टिवल में 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे।

मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय लोक कलाकार आजाद मढ़ोरी की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाम को हुए कार्यक्रम में हरियाणवी और लोक गीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। स्कूली बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


पुरस्कार जीत खिले चेहरे
प्रतियोगिताओं में 37 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेस्ट पार्क का पुरस्कार सेक्टर-14 के सेंट्रल पार्क को मिला। बेस्ट होम गार्डन डॉ. करुणा पॉल गुप्ता का चुना गया। बोन्साई-कैक्टस में वीरेंद्र उप्पल, सस्टेनेबल प्रैक्टिस में अमन बाग, इंस्टीट्यूट गार्डन में एनएचपीसी और स्कूल गार्डन में डीपीएस सेक्टर-19 प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने खरीदे पौधे



इतने सुंदर फूल एक साथ देखने का मौका कम मिलता है। बच्चों को भी प्रकृति के बारे में सीखने को मिला। आज मौसम भी अच्छा है।- सुभाष चंद्र

पौधों काफी कम दाम पर मिल रहे हैं। हमने घर के लिए कई पौधे खरीदे हैं। आज यहां पर काफी लोग आए हैं। अच्छा लग रहा है। - कोमल

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले को और जीवंत बना दिया। अच्छा काम करने वाले माली व आरडब्ल्यूए को सम्मानित करना अच्छी पहल है। - दीपक

बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। इस तरह के फेस्टिवल लगातार होने चाहिए। - आरती

शहर में ऐसे आयोजन हरियाली के प्रति जागरूक करते हैं। फूलों से बने हाथी व मोर अच्छे हैं। साल में दो बार आयोजन होना चाहिए।- नीतू

पार्क में फूलों की सजावट और इंडिया गेट थीम बहुत अच्छी लग रही है। हम लोगों ने यहां पर कई सेल्फी भी ली हैं। - सत्येंद्र

मैंने कई पौधे खरीदें हैं। यहां फूलों की कई तरह की नई किस्में देखने को मिली हैं। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। - दीपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed