{"_id":"624498abc0d27034662ee74b","slug":"selfie-point-information-will-be-available-on-smart-surajkund-mela-app-faridabad-news-noi6401730187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सूरजकुंड मेला एप पर मिलेगी सेल्फी प्वाइंट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सूरजकुंड मेला एप पर मिलेगी सेल्फी प्वाइंट की जानकारी
विज्ञापन
छोटी चौपाल पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अरावली की मनमोहक वादियों में लगे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में अब पर्यटक स्मार्ट सूरजकुंड मेला एप पर सेल्फी प्वाइंट की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही गूगल पर सूरजकुंड मेला लिखते ही प्रत्येक गेट की विशेषताएं और उसकी खासियत की जानकारी मिलेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इन सभी जानकारियों को सूरजकुंड मेला मोबाइल एप पर अपलोड कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद लगाए गए मेले को पर्यटन विभाग और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगातार खास बनाने का प्रयास जारी है। हाल ही में पर्यटन विभाग द्वारा मेले का मोबाइल एप और वेब लिंक जारी किया गया था। पर्यटक इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smartsurajkundmela.app की मदद से भी एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह गूगल पर http://Smartsurajkundmela.com पर जाकर मेले की जानकारी ले सकते हैं।
इन पर मेले में बनाए गए आपणा घर, 2002 में बना सिक्किम गेट, वर्ष 1997 में बना पोल ऑफ गुजरात, वर्ष 1996 में बना हिमाचल गेट, वर्ष 2006 में बना महेश मूर्ति ऑफ महाराष्ट्र, वर्ष 2005 में बना छत्तीसगढ़ गेट, वर्ष 1987-88 में बनाया मेला गेट सहित मेले में आने वाले पद्म अवार्डी की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
मेला प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन एमडी सिन्हा ने कहा कि पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है। इसी दिशा में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यह एप तैयार किया गया है। इस पर मेले से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हैं।