Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Selection of five players for the national level

Faridabad News: पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Selection of five players for the national level
दो अन्य स्टैंडबाई, राज्य स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदपुर स्थित नॉर्थ स्टार अकादमी में बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल आयोजित किए गए। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित अंडर-14 बालकों की ट्रायल में विभिन्न राज्यों से शॉर्टलिस्ट किए गए 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से पांच खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ी स्टैंडबाई के रूप में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

राष्ट्रीय टीम में फरीदाबाद के एक खिलाड़ी को मुख्य दल में जगह मिली। वहीं एक खिलाड़ी स्टैंडबाई में शामिल रहा। मुख्य दल में दो-दो खिलाड़ी अंबाला और रोहतक से शामिल रहे। फरीदाबाद से अश्मीत विरमानी ने यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा स्टैंडबाई में फरीदाबाद के अहान और रोहतक के अरमान शामिल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को अंडर-14 बालिकाओं के ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे। दोनों वर्गों की चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू करेंगे। जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed