फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seema had entered the Haryana Assembly after defeating the senior Congress leader

Faridabad News: कांग्रेस के दिग्गज नेता को पराजित कर सीमा ने हरियाणा विधानसभा में रखा था कदम

Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seema had entered the Haryana Assembly after defeating the senior Congress leader
विधायक रहते हुए बड़खल झील में दोबारा से पानी भरवाने किया प्रयास, हालांकि नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर अटका
विज्ञापन

धनंजय चौहान
फरीदाबाद। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप को हराकर हरियाणा विधानसभा में कदम रखने वाली विधायक सीमा त्रिखा ने मंगलवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। उन्हें पंजाबी समुदाय से होने का फायदा मिला। उन्होंने विधायक रहते हुए वर्षों से सूखी पड़ी प्रसिद्ध बड़खल झील को दोबारा भरने का बीड़ा उठाया। झील में काफी हद तक पानी पहुंच गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण दो साल बाद भी दोबारा शुरू नहीं हो सका है।
सेक्टर-21 निवासी मंत्री सीमा त्रिखा का जन्म 31 अगस्त 1968 में हुआ था। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एमए, एलएलबी की है। पति अश्विनी त्रिखा भी पेशे से अधिवक्ता है। परिवार में एक पुत्री है, जिसका नाम दिशा मल्होत्रा है। सीमा त्रिखा गृहस्थ जीवन के साथ-साथ एक शिक्षक भी थी। राजनीति में आने से पहले सेक्टर-9 स्थित सैंट एंथोनी स्कूल व एनआईटी 5 स्थित सेंट जोसफ स्कूल में एक अध्यापक रहीं।
विज्ञापन

सीमा त्रिखा का राजनैतिक सफर
वर्ष 2005 में फरीदाबाद नगर निगम की पार्षद चुनी गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद भाजपा में फरीदाबाद की जिला महामंत्री रही। 2009 में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सामने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और चुनाव में पराजित हो गई। इसके बाद वर्ष 2014 में फिर से उन्हें भाजपा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह को पराजित कर हरियाणा विधानसभा में कदम रखा। फिर उन्हें सरकार में मुख्य संसदीय सचिव का दायित्व मिला। 2019 में उन्हें तीसरी बार भाजपा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और महेंद्र प्रताप के पुत्र विजय प्रताप सिंह को पराजित कर दूसरी बार विधायक बनी। इसके अलावा विधानसभा की विभिन्न कमेटियों में चेयरमैन के अलावा विभिन्न पदों पर रही। आज उन्होंने हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed