फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seeds of change will be sown in the district under Megha Plantation

Faridabad News: मेगा पौधरोपण के तहत जिले में बोए जाएंगे बदलाव के बीज

Sun, 20 Jul 2025 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Seeds of change will be sown in the district under Megha Plantation
पहले चरण में सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, लोगों को मिलेगी स्वच्छ हवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से रविवार को मेगा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर विधायक मूलचंद शर्मा मौजूद रहे। वहीं, एचएसवीपी की एडमिनिस्टर अनुपमा अंजली ने भी फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण किया और कहा कि हमें अपनी अगली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरित परिवेश और जीवंत परिस्थिति की छाप छोड़नी होगी। यह तभी संभव होगा जब जिले के सभी नागरिक इसमें भागीदारी करें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह हरियाली बचाने का अभिनव प्रयोग है और इससे नागरिकों में भी जागरूकता उत्पन्न हो रही है। इस अभियान में त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) और फलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में वन विभाग का अभियान अलग से चला हुआ है और आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जो अभियान शुरू किया गया है। उसके तहत पहले चरण में सात हजार पौधे लगाए जाएंगे और इसके बाद दूसरे चरण में 15 हजार पौधे लगाने का अभियान रखा है। इस मौके पर एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया, पार्षद सोनू वैष्णव, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed