फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sectors adjacent to Mumbai Expressway will see a change in their face.

Faridabad News: मुंबई एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों का बदलेगा चेहरा

Thu, 01 Jan 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sectors adjacent to Mumbai Expressway will see a change in their face.
एचएसवीपी ने एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को विश्वस्तरीय और स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे से सटे शहर के सेक्टरों को अब नया, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप मिलने जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लागू होने से शहर का बाहरी स्वरूप बदलने के साथ फरीदाबाद को नई पहचान मिलेगी।

प्रशासन द्वारा स्वीकृत इस सौंदर्यीकरण योजना के तहत फरीदाबाद के कई प्रमुख सेक्टरों को शामिल किया गया है। इसमें सेक्टर 2, 3, 8, 9, 13, 14, 17, 29, 30, 33, 34, 37, 61, 62, 64 और 65 के साथ-साथ सेक्टर 37 से 59 तक के विभिन्न चयनित पॉइंट शामिल हैं। ये वही इलाके हैं जहां से होकर दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे गुजरता है और जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन चालक शहर में प्रवेश करते हैं। प्रशासन का मानना है कि शहर में आने-जाने वाले लोगों पर पहली छाप इन क्षेत्रों से ही बनती है। ऐसे में इन सेक्टरों का व्यवस्थित और सुंदर होना फरीदाबाद की छवि को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट की दीवारों पर पेंटिंग होगी
इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस एक्सप्रेसवे के किनारे मौजूद ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक स्थानों और वहां लगे बुनियादी ढांचों पर है। योजना के तहत लंबे समय से जर्जर हो चुके लोहे के बड़े गेट, ग्रिल और अन्य संरचनाओं की मरम्मत की जाएगी। इन सभी ढांचों पर विशेष किस्म का इनेमल पेंट किया जाएगा, जिसके कम से कम दो या उससे अधिक कोट लगाए जाएंगे। इससे इनकी मजबूती बढ़ने के साथ यह देखने में भी बिल्कुल नए नजर आएंगे। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट की दीवारों पर डिजाइनर पेंटिंग और आकर्षक लेटर राइटिंग कराई जाएगी। यह पेंटिंग केवल सजावट तक सीमित नहीं रहेगी इसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शहर की पहचान से जुड़े संदेश भी लिखे जाएंगे। इससे शहर की हरियाली और आधुनिक विकास साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
एसएसपीवी ने इस पूरे सौंदर्यीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना को एक माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मजदूरों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए गए हैं वहीं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों का भी सख्ती से पालन होगा। पेंटिंग और मरम्मत कार्य इस तरह किया जाएगा कि ग्रीन बेल्ट की हरियाली को नुकसान न पहुंचे।


प्राधिकरण की तरफ से हर स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जल्द ही यह प्रोजेक्ट भी पूरा कर लिया जाएगा। - संदीप दहिया, एसई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed