{"_id":"62b4a274c5b0ef4f36778752","slug":"sector-residents-are-troubled-by-the-problem-of-sewer-overflow-faridabad-news-noi655845075","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं सेक्टरवासी
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-65 सद्भावना पार्क गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है। गली में सीवर का गंदा पानी एकत्रित होने के कारण लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब विकराल रूप ले रही है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से नालियों की सफाई न होने के कारण सेक्टर-65 सद्भावना पार्क गली और मकान नंबर 2193 के बाहर पिछले एक महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी महेंद्र सैनी ने बताया कि समस्या के बारे में आए दिन एचएसवीपी के अधिकारियों को अवगत कराया जाता है लेकिन कोई सुनवाई हो रही है।
गली आगे जाकर मेन रोड से मिलती है। ऐसे में कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और नौकरी पेशा वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। गली में गंदा पानी जमा होने से लोग फिसलकर गिर जाते हैं। ऐसे में लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।