फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector-8 residents struggling with drinking water problem for two years

दो साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-8 निवासी

Sun, 18 Jul 2021 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sector-8 residents struggling with drinking water problem for two years
फरीदाबाद। नगर निगम की हीलाहवाली लोगों पर भारी पड़ रही है। इसी बानगी सेक्टर-8 में देखने को मिली है। जहां पर दो साल से पेयजल की समस्या से लोग परेशान है। लोगों का कहना हैं कि 13 दिनों से पानी की किल्लत सर्वाधिक बनीं हुई है। छह जुलाई को निगम को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन अभी तक परेशानी दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सेक्टर आठ में एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं। उसके बाद भी सेक्टर के लोग मूलभूत सुविधाएं के लिए तरस रहे है। कुछ ऐसा ही हाल इलाके में पेयजल को लेकर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक इलाके की नागेश्वरी मंदिर की गली में दो साल से पानी की परेशानी बनी हुई है। साथ ही सेक्टर के कई इलाकों में यही हाल बना है। लोगों को पहले सुबह-शाम पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन जुलाई में पानी की समस्या गंभीर हो गई। इस कारण लोग पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिए बाहर से पानी के टैंकर और बंद बोतल मंगाने लगे। लोगों का आरोप हैं कि सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने कई बार नगर निगम से पानी की समस्या को लेकर शिकायत भी की थी लेकिन, अब भी सेक्टर में वहीं स्थिति बनीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन-
घरों में पानी आना बंद हो गया है, इसलिए अब रोजमर्रा के काम तक नहीं होते है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष होने के नाते कई बार निगम से शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समस्या वैसे ही बनी हुई है। - शिव सिंह मलिक, सेक्टर आठ आरडब्ल्यूए प्रधान साउथ एंड ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याएं इस सेक्टर में काफी हैं। कभी सड़क तो कभी पानी की समस्या बनी रहती है। अब यहां मकान छोड़ने को भी मन करता है। - विजय प्रकाश, जनरल सेक्रेटरी आरडब्ल्यूए

सेक्टर में पानी की समस्या की जानकारी नहीं है। लोगों ने अगर शिकायत दी है, तो संबंधित अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। अगर सेक्टर में पानी की परेशानी है, तो जल्द समाधान करा दिया जाएगा। - रामजीलाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed