{"_id":"68c1b5fda79beed9880da986","slug":"sector-76s-master-road-is-in-bad-shape-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51097-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-76 का मास्टर रोड बदहाल, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-76 का मास्टर रोड बदहाल, हादसे का खतरा
विज्ञापन
सेक्टर-76 मास्टर रोड बदहाल, रोज़ाना हादसे व प्रदूषण से खतरा
जगह-जगह गड्ढों, धूल के कारण रोजाना हजारों लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। जिले के सेक्टर-76 की मास्टर रोड की हालत दिनों-दिन और खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, धूल के कारण रोजाना हजारों लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों को मार्ग की खराब हालात के कारण हादसों का डर लगा रहता है।
सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे वाहनों के लिए हादसे का कारण बन रहे हैं। वहीं चारों ओर फैली धूल प्रदूषण का स्तर बढ़ा रही है, जिससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-वासी हर दिन इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रशासन पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रदूषण नियंत्रण में जरा सी देर होने पर हजारों रुपये का चालान भरना पड़ता है, तो टूटी-फूटी सड़कों से फैल रहे प्रदूषण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सेक्टर-76 मास्टर रोड की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रोजाना आने-जाने में सड़क की हालत के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन गाड़ियां गड्ढों में फंस जाती हैं ।- वीरेंद्र पुरी
सड़क से उड़ती धूल के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई लोगों को सांस और आंखों की समस्या हो रही है | - राकेश कुकरेजा