फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector-3 RWA Federation extends support to the strike by municipal employees.

Faridabad News: निगम कर्मियों की हड़ताल को सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने दिया समर्थन

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sector-3 RWA Federation extends support to the strike by municipal employees.
मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सेक्टर-3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की।

फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा और महासचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 10-15 वर्षों से कार्यरत ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी देने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


सुभाष लांबा ने कहा कि 26 दिन से चल रही हड़ताल के कारण सेक्टर-3 समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी होने के साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को हड़ताली कर्मचारियों ने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह दुग्गल, राजेंद्र प्रसाद, शंकर दास, जोगिंदर, संजय दास, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed