फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second online counseling started, interest of girl students was less on the first day

Faridabad News: दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, पहले दिन छात्राओं का रुझान रहा कम

Thu, 24 Jul 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Second online counseling started, interest of girl students was less on the first day
28 जुलाई को सीटें आवंटित होंगी, दूसरे वर्ष के लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन छात्राओं की संख्या कम रही। उनकी सुविधाओं के लिए संस्थान में एडमिशन हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां छात्राएं ऑनलाइन काउंसलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
दसवीं पास छात्राओं के लिए दूसरी काउंसलिंग शनिवार तक चलेगी और 28 जुलाई को सीटें आवंटित होंगी। छात्राएं 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच दाखिला ले सकती हैं। वहीं, पॉलिटेक्निक के दूसरे वर्ष में भी दाखिला प्रकिया शुरू हो गई है। इसमें चयनित छात्राएं 28 जुलाई तक संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर फीस और दस्तावेज जमा करा सकती हैं। दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए 13 विभिन्न ट्रेड में कुल 540 सीटें स्वीकृत हैं। इनमें से अभी तक 258 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
दूसरी मेरिट सूची के लिए संस्थान में काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को दाखिले में सहायता मिल सकें। - मीनू वर्मा, प्राचार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article