{"_id":"64baba2fc16d96f16c003f46","slug":"second-list-of-graduate-merit-dropped-by-10-percent-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9643-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्नातक की दूसरी सूची, 10 प्रतिशत गिरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्नातक की दूसरी सूची, 10 प्रतिशत गिरी मेरिट
Fri, 21 Jul 2023 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिल जाएगा पसंदीदा कॉलेज में दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातक की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली मेरिट सूची के मुकाबले 10 प्रतिशत कम है। दूसरी कट ऑफ लिस्ट को देखकर विद्यार्थी काफी खुश हैं क्योंकि अब छात्रों को पसंदीदा कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा।
अग्रवाल कॉलेज से डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि दूसरी कट ऑफ के अनुसार सबसे ज्यादा कट ऑफ बीएससी (सहायता प्राप्त) में 62 प्रतिशत रही। बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 56.8 प्रतिशत, बीएससी गणित की 57.8 प्रतिशत रही। सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. पूनम ने बताया कि बीसीए की कट ऑफ 86.4 प्रतिशत रही। वहीं बीएससी बीटेक और बीएससी केमिस्ट्री की 82.2 प्रतिशत रही। इसके अलावा सबसे कम कट ऑफ लिस्ट बीए इवनिंग की 61.1 प्रतिशत रही। एनआईटी 3 नंबर स्थित डीएवी कॉलेज की दूसरी कट ऑफ लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बीए जेएमसी 84.4 प्रतिशत रही। इसके अलावा बीकॉम पास की 84.2 प्रतिशत रही।
विद्यार्थियों के चेहरे खिले
इस बार परिणाम अच्छा नहीं आने की वजह से विद्यार्थियों को डर लग रहा था कि उनका दाखिला कॉलेज में नहीं होगा, लेकिन दूसरी कट ऑफ लिस्ट आने के बाद उनका डर खत्म हो गया। एनआईटी निवासी पूजा ने बताया कि उनका पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम नहीं आया, लेकिन दूसरी लिस्ट में उनका नाम आ गया है। उन्हें पसंदीदा कॉलेज के साथ उनकी रूचि के मुताबिक कोर्स भी मिल गया।
विज्ञापन
23 तक करा सकते हैं फीस जमा
दूसरी कट ऑफ लिस्ट में जिन भी विद्यार्थी का नाम आया है उनको फीस जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। 23 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं। उसके बाद फीस जमा करने वाला लिंक बंद हो जाएगा।