फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second FIR lodged in fraud case, electricity employees transferred

Faridabad News: धोखाधड़ी की मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज, बिजली कर्मचारियों का तबादला

Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Second FIR lodged in fraud case, electricity employees transferred
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली गांव निवासी दिनेश भड़ाना और सचिन भड़ाना के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों में अब पुलिस के साथ-साथ बिजली विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सारन थाने में दर्ज एफआईआर के बाद अब डबुआ थाने में भी इनके खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है।


बिजली विभाग ने इन आरोपियों के साथ जुड़े पाली सब डिवीजन में डीसी रेट पर काम करने वाले उनके रिश्तेदार और सहयोगी कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दो कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है जबकि अन्य पर भी जल्द कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार, दिनेश और सचिन उपभोक्ताओं से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर रिश्वत लेकर गलत तरीके से बिजली मीटर लगवाते थे। विरोध करने पर विभागीय दस्तावेज चुराकर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली एफआईआर 24 दिसंबर 2024 को एसडीओ अमित देसवाल की शिकायत पर थाना सारन में दर्ज हुई थी। इसके बाद एक उपभोक्ता प्रदीप भड़ाना की शिकायत पर 16 जुलाई 2025 को डबुआ थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, रोशन झा नामक व्यक्ति पर भी इसी तरह की फर्जी शिकायतें भेजने का आरोप है। उसके खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed