फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second case of Corona confirmed, health department alert

Faridabad News: कोरोना के दूसरे मामले की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Second case of Corona confirmed, health department alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में कोरोना के एक और मरीज की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। जिससे विभाग सतर्क हो गया है, हालांकि इस मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। फिलहाल मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज ने दो कोरोना वैक्सीन लगाई हुई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान और उनकी जांच में जुट गया है। अस्पताल में कोरोना संभावित मरीजों की जांच के साथ कोरोना नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सेक्टर-14 से हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सेक्टर-14 से कोरोना का एक और मामला सामने आने की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव युवक की आयु 24 वर्ष है। युवक को पिछले एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी। जिसकी वजह से उसने अपना पहला कोरोना टेस्ट चार दिन पहले गुरुग्राम के निजी अस्पताल से करवाया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिविट आई थी, लेकिन अगले दिन उसने फरीदाबाद के किसी निजी अस्पताल से अपनी जांच करवाई, जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस कारण मरीज का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि युवक होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति से संपर्क कर होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के साथ कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मरीज की वर्तमान स्थिति बिल्कुल ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

------
मामले की पुष्टि के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम सेक्टर-14 संक्रमित के घर पहुंची। जहां अधिकारियों की ओर से मरीज के परिजन व आसपास के लोगों को जागरूक करते हुए काेरोना नियमों के पालन के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के एहतियात बरतने के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही मरीज को होम आइसोलेट करने के साथ-साथ दवाइयां भी दी गईं। इससे पहले भी सेक्टर-15ए से भी एक 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राम भगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed