फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seats full in most trains, passengers upset

अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान

Wed, 27 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Seats full in most trains, passengers upset
फरीदाबाद। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की संख्या काफी रहती है। ऐसे में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों में जाने वाली अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 300 के पार चल रही है। वहीं रिजर्वेशन सेंटरों पर दलालों की भी सक्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद औद्योगिक नगरी में करीब 28 हजार छोटी-बड़ी इकाईयों में काफी लोग अन्य राज्यों के हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों के अधिकांश लोग त्योहार पर घर जाने के लिए रुख करते हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि के लोग दीपावली और छठ पर्व पर अपने मूल गंतव्य की ओर जाना पसंद करते हैं इसलिए उक्त राज्यों में जाने वाली प्रमुख ट्रेेनों की सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रिजर्वेशन स्थित चीफ रिजर्वेेशन सुपरवाइजर ने बताया कि मौजूदा समय में बिहार की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल है। वेटिंग 300 के पार है। इसके अलावा कई ट्रेनों में वेटिंग भी नहीं है। ऐसे में रिजर्वेशन सेंटर पर तत्काल टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रिजर्वेशन सेंटर पर लोगों से मास्क पहनने के साथ दलालों से बचने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की टिकट फुल है। ऐसे में अब तत्काल टिकट के लिए रिजर्वेशन सेंटर पर आया हूं लेकिन, टिकट मिलने की आस कम है। रिजर्वेशन सेंटर पर दलालों की सक्रियता बढ़ गई है। पांच सौ अतिरिक्त लेकर तत्काल टिकट बनाने की बातें कह रहे हैं। रेल प्रशासन को चाहिए कि इस पर अंकुश लगाएं।

- कुमार राहुल, ग्रीन फील्ड कॉलोनी
परिवार के साथ कटक जाना है। इसके लिए सुबह करीब 9 बजे ही टिकट के लिए रिजर्वेशन सेंटर पहुंचा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद तत्काल टिकट नहीं मिली। इससे परेशानी बढ़ गई है। रिजर्वेशन सेंटर पर लोगों को आसानी से टिकट मिले, रेल प्रशासन इसकी समुचित व्यवस्था करें।
- दीपक कुमार, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed