फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Search for accused wife in silver murder case continues

रजत हत्याकांड में आरोपी पत्नी की तलाश जारी

Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Search for accused wife in silver murder case continues
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार निवासी रजत वशिष्ठ हत्याकांड में आरोपी उसकी पत्नी अलका को क्राइम ब्रांच की टीम अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में महिला के प्रेमी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

रजत हत्याकांड मामले की जांच क्राइम ब्रांच-85 को दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने मृतक रजत की पत्नी के प्रेमी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसकी पत्नी का अब तक पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित परिवार अभी भी न्याय के लिए तरस रहा है। क्राइम ब्रांच को आरोपी महिला की लोकेशन की भनक तक नहीं लग सकी है। क्राइम ब्रांच की टीम यूपी में बागपत जिले में उसकी तलाश में जुटी हुई है। आठ सितंबर की रात 31 वर्षीय रजत वशिष्ठ उर्फ शैंकी की उसकी पत्नी अलका व उसके प्रेमी नरेंद्र ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले में रजत के भाई सचिन की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। जांच में पुलिस को मृतक की पत्नी के कॉल रिकॉर्ड में एक युवक के नंबर पर देर रात लंबी बातों का रिकॉर्ड मिला था। इसके साथ ही जिस दिन से रजत लापता था उसी की एक रात पहले महिला के प्रेमी की लोकेशन भी उसी के घर के पास मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने जब महिला के प्रेमी नरेंद्र को बागपत से पकड़कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed