{"_id":"60368b508ebc3e8ccd2e2503","slug":"sdo-suspended-for-bad-behaviour-with-mayor-faridabad-news-noi567644984","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर से दुर्व्यहार में एसडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर से दुर्व्यहार में एसडीओ निलंबित
विज्ञापन
फरीदाबाद। महापौर सुमन बाला से नगर निगम एसडीओ को उलझना भारी पड़ गया है। एसडीओ सुरेंद्र खट्टर को महापौर के साथ दुर्व्यहार के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय की ओर से उनके निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। महापौर सुमन बाला ने मंगलवार सुबह स्वच्छ भारत मिशन के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर के साथ पांच नंबर क्षेत्र में शौचालयों का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि शौचालयों की हालत बेहद खराब है। यहां न तो पानी है न सफाई। न ही शौचालयों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा गया। महापौर सुमन बाला ने मौके पर एसडीओ सुरेंद्र खट्टर से जवाब मांगा।
इस पर एसडीओ महापौर से उलझ गए। महापौर का आरोप है कि इस दौरान एसडीओ ने उनसे दुर्व्यहार किया। महापौर ने मंगलवार को ही मामले में जानकारी निगमायुक्त यशपाल यादव को दी। निगमायुक्त ने सारी स्थिति से सरकार को अवगत करवाया। गृह मंत्री अनिल विज ने भी मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने महापौर सुमन बाला से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। बुधवार शाम को एसडीओ सुरेंद्र खट्टर के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि काम में लापरवाही या महापौर व किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई सभी लापरवाह अधिकारियों के लिए संदेश है।
नगर निगम पार्षद भी महापौर के आवास पर एकत्र हुए और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गुस्सा जाहिर किया। पार्षद विकास भारद्वाज, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, बीर सिंह नैन, जयवीर खटाना और ललिता यादव ने कहा कि अधिकारी मनमानी करते हैं और जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होती। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जब तक सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक सुधार नहीं होगा।