{"_id":"6927f7654feb8c47e50e8c40","slug":"scorpio-hits-swift-and-drags-it-under-delhi-mumbai-expressway-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में भीषण हादसा: कार से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो घायल; 100 मीटर तक घसीटती चली गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में भीषण हादसा: कार से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो घायल; 100 मीटर तक घसीटती चली गई कार
Thu, 27 Nov 2025 12:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:32 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Accident
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे सेक्टर-14/17 कट पार कर रही कार में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें कार लगभग 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बल्लभगढ़ की ओर से आई स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए साइड में जा फंसी। टक्कर लगने से स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंजन तक निकलकर अलग हो गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक महेश के बेटे के बयान पर सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है। यह हादसा बुधवार देर रात लगभग डेढ़ बजे हुआ। डबुआ थाना इलाके के गाजीपुर गांव निवासी महेश (67) तिगांव थाना इलाके के फतेहपुरा गांव में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ स्विफ्ट कार में भाई महावीर व भतीजा रविंद्र भी थे। कार रविंद्र चला रहे थे।
विज्ञापन
देर रात लगभग डेढ़ बजे सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। खेड़ीपुल इलाके की ओर से एक्सप्रेसवे के नीचे वाली रोड से आकर कार को सेक्टर-14/17 कट की ओर मोड़कर जाने लगे तो सड़क पार करते समय बल्लभगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। स्विफ्ट कार में घायल महेश व भतीजे रविंद्र को सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। महावीर को सेक्टर-16 के मैरिंगो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्कॉर्पियो चालक को भी घायल हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका नाम गुरुग्राम के फरुखनगर के मुबारकपुर निवासी शुभम बताया गया।हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने किनारे रखवाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर सेक्टर-17 थाना की टीम कार्रवाई कर रही है।