{"_id":"67d5cf8cc054e0091c058009","slug":"scooty-rider-falls-into-a-drain-in-parvatiya-colony-dies-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39865-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पर्वतीय कालोनी में गंदे नाले में गिरा स्कूटी सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पर्वतीय कालोनी में गंदे नाले में गिरा स्कूटी सवार, मौत
विज्ञापन
स्कूटी रोककर सड़क किनारे दोस्तों से कर रहा था बात युवक
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में नाले में गिरने से स्कूटी सवार 30 वर्षीय युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया। शव को बीके नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
संजय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आजाद पानी सप्लाई का काम करते थे। वह शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे स्कूटी स्टार्ट करके कॉलोनी में सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। दोस्तों से वह बातें कर रहा थे। इस दौरान अचानक से उसकी स्कूटी की रेस बढ़ गई और स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह गंदे पानी के नाले में गिर गए। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसको बचाने की काफी कोशिश की लेकिन पानी गहरा और कीचड़ जैसा होने की वजह से वह उसको निकाल नहीं पाए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को निकालकर बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आजाद की दो बेटियां व एक बेटा है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।