फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scooty goes out of control while trying to save cattle; tanker coming from behind runs over rider.

Faridabad News: गोवंश को बचाते समय अनियंत्रित हुई स्कूटी, पीछे से आ रहे टैंकर ने कुचला

Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Scooty goes out of control while trying to save cattle; tanker coming from behind runs over rider.
अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बीके अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके गोल चक्कर के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। सड़क पर अचानक आए लावारिस गोवंश को बचाते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे कुचल दिया।
बीके अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नीमका गांव निवासी अभिकेश के रूप में हुई है, जो निजी क्षेत्र में नौकरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक के मौसेरे भाई अजीत ने बताया कि अभिकेश शुक्रवार रात स्कूटी से जा रहा था। जब बीके चौक के पास पहुंचा, तो सड़क पर अचानक लावारिस गोवंश सामने आ गया। गोवंश को बचाते समय उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पानी के टैंकर का पहिया ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे बीके अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने ही घटना की सूचना परिजनों को दी। इस मामले में प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। बीके चौक पर लगीं सभी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं जिसके कारण वह गोवंश को देख नहीं पाया।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों को लेकर परिजनों और पुलिस के दावों में अंतर
अजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले की पड़ताल के लिए जब प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वे बंद पड़े मिले। परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चालू हैं और हादसे की फुटेज भी उपलब्ध है लेकिन रात का समय होने के कारण टैंकर का नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed