{"_id":"686ac91579f32a0faf04cf1a","slug":"schools-will-be-made-attractive-under-the-meri-class-meri-shaan-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46656-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेरी कक्षा-मेरी शान योजना के तहत स्कूलों को बनाया जाएगा आकर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेरी कक्षा-मेरी शान योजना के तहत स्कूलों को बनाया जाएगा आकर्षक
विज्ञापन
जुलाई के अंतिम सप्ताह से जिले की स्कूलों की जिला स्तरीय टीम करेंगी समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मेरी कक्षा-मेरी शान योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत स्कूलों की कक्षाओं को आकर्षक, प्रेरक और रचनात्मक स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ विभाग की ओर से जुलाई के अंतिम सप्ताह से समीक्षा की जाएगी। इसमें बेहतर करने वाले स्कूल को पुरस्कृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में कला के प्रति रुचि पैदा करना है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रत्येक कक्षा को विशेष रूप से 13 बिंदुओं के आधार पर सजाया जाएगा। इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर प्रत्येक स्कूल की कक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कक्षाओं की दीवारों पर रंगीन चार्ट, देश-विदेश के राष्ट्रीय झंडे, विषय कोना, उत्सव दीवार, प्रोसेसिंग कार्नर, प्रेरणादायक संदेश, और विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट व पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।
वहीं, स्मार्ट बोर्ड से सटी दीवार को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकला, विज्ञान मॉडल, गणितीय अवधारणाएं, सामाजिक सरोकार वाले संदेशों आदि से सजाना होगा।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों में रूचि पैदा करने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रहीं हैं। इसी में क्लास रूम को सजाने की योजना तैयार की जा रही है। बेहतरीन क्लास को पुरस्कृत किया जाएगा।- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी