{"_id":"6a25c4e2b5613561860ac1d8","slug":"sarpanches-of-palwal-visited-chandpur-panchayat-and-studied-the-development-works-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71831-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चांदपुर पंचायत पहुंचकर पलवल के सरपंचों ने किया विकास कार्यों का अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चांदपुर पंचायत पहुंचकर पलवल के सरपंचों ने किया विकास कार्यों का अध्ययन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के दौरान पलवल जिले से आए सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्कृष्ट ग्राम पंचायत चांदपुर का दौरा किया। इस अवसर पर चांदपुर ग्राम पंचायत की ओर से आगंतुक प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, नवाचारों और जनकल्याणकारी पहल की जानकारी साझा करना था, ताकि अन्य ग्राम पंचायतें भी इन सफल मॉडलों को अपनाकर अपने क्षेत्रों में बेहतर विकास कार्य कर सकें।
दौरे के दौरान चांदपुर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष सूरजपाल भाटी ने गांव में किए गए विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों, डिजिटल सेवाओं, जल संरक्षण प्रयासों तथा जनसहभागिता आधारित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत द्वारा संचालित परियोजनाओं का निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझा।
पलवल से आए कई सरपंचों ने चांदपुर को एक “मॉडल पंचायत” बताते हुए कहा कि यहां अपनाए गए विकास के तरीके अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास, पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।