फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarpanch Ravindra of Bahadurpur village will be honored by the President today.

Faridabad News: गांव बहादुरपुर के सरपंच रविंद्र को आज राष्ट्रपति करेंगीं सम्मानित

Wed, 11 Mar 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Ravindra of Bahadurpur village will be honored by the President today.
जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में किए हैं कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जहां चाह, वहां राह। तिगांव खंड का गांव बहादुरपुर इसका जीता-जागता उदाहरण बनकर सामने आया है। इस गांव में न गंदगी की बदबू है न बरसात के दिनों में जलभराव। गांव के हर कोने में साफ-सफाई की मिसाल देखने को मिलती है।
यहां तक कि जब झमाझम बारिश होती है तब भी पानी गांव में रुकने की बजाय बाहर बने तालाब में जमा होता है। इसी के चलते गांव बहादुरपुर के सरपंच को जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। सरपंच रविंद्र सिंह बांकुरा के नेतृत्व में गांव ने पानी के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को पानी बचाने, लीकेज की मरम्मत करने और वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया। उन्होंने नियमित ग्राम सभा बैठकों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को समय पर पानी के बिल भरने और सतत जल प्रबंधन के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



गांव में बना है 7 बीघे का सुंदर पार्क

गांव में 7 बीघे में सुंदर पार्क बनाया गया है, जिसके चारों ओर करीब 400 फीट का ट्रैक बना है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी यहां सैर सपाटा करते नजर आते हैं। पार्क के चारों तरफ हरियाली के लिए पेड़ लगाए गए हैं। गांव के हर घर में टंकी के जरिए साफ पीने का पानी पहुंच रहा है। बड़ा ट्यूबवेल लगाया गया है जो सौर ऊर्जा से चलता है। यही पानी खेतों तक पाइपलाइन के जरिए मुफ्त में पहुंचाया जा रहा है। उनको पहले साल 2025 में 15 अगस्त पर भी सम्मानित किया जा चुका है। अब बुधवार को विज्ञान भवन दिल्ली में राष्ट्रपति के प्रोग्राम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके गांव को तीसरा पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed