फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarpanch brother first beat man in Ballabhgarh and then got him bitten by a dog

कातिया गैंग से हूं, पुलिस कुछ नहीं कर सकती: सरपंच के भाई ने पीटा फिर कुत्ते से कटवाया, यहीं नहीं रुका विनोद

Wed, 18 Jan 2023 08:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 08:20 PM IST
सार

पीड़ित कृष्ण कुमार का आरोप है कि विनोद कुमार ने उनको दोबारा से जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह कातिया गैंग का आदमी है। सरे आम कोर्ट में गोली चला रखी है।

विज्ञापन
Sarpanch brother first beat man in Ballabhgarh and then got him bitten by a dog
पीड़ित कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधार की रकम वापस देने के बाद भी गांव कौराली के एक व्यक्ति के साथ सरपंच के भाई व उसके दोस्तों ने की मारपीट। मारपीट करने के बाद आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने कहा कि वह कातिया गैंग के आदमी हैं, पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। एसीपी तिगांव की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव कौराली निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि सरपंच अशोक के भाई आरोपी विनोद कुमार से 40 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने अक्तूबर में ब्याज सहित 59 हजार रुपये लौटा दिए। उसके बाद उनका आरोपी से कोई लेनदेन नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी की रात नौ बजे आरोपी ने अपने साथी विनय, सचिन, दीपक व अन्य दो व्यक्ति के साथ उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोला तो सभी ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में बैठाकर विनोद कुमार के पास ले गए। वहां पर विनोद के साथ कई अन्य व्यक्ति बैठे थे। जिन्हें वह नहीं जानता। सभी पैसों को लेकर बात करने लगे, जिस पर उन्होंने कहा कि ब्याज सहित सभी पैसे वापस कर दिए हैं।

विज्ञापन

विनोद कुमार ने कहा कि पीड़ित कृष्ण कुमार की किडनी निकाल कर बेच दूंगा। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 22 सौ रुपये छीन लिए। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित कृष्ण कुमार पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। जिसने उनके पैर में तेजी से काट लिया। काफी देर के बाद वह उन आरोपियों व कुत्ते से अपनी जान बचाकर भाग पाए। 

पीड़ित कृष्ण कुमार का आरोप है कि विनोद कुमार ने उनको दोबारा से जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह कातिया गैंग का आदमी है। सरे आम कोर्ट में गोली चला रखी है और बल्लभगढ़ में एक बनिया को भी मरवा रखा है। उसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं। वह पुलिस से डरता नहीं है। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत एसीपी तिगांव को की। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रोहतक व झज्जर में कातिया उर्फ नीरज गैंग का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed