{"_id":"69b708bfa271008cba07080a","slug":"sarpanch-and-his-brother-attacked-several-injured-in-firing-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122499-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरपंच व उसके भाई पर हमला, फायरिंग में कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरपंच व उसके भाई पर हमला, फायरिंग में कई घायल
विज्ञापन
-गांव जटोला में कार हटाने के विवाद में हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद जटोला गांव में सरपंच और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर सरपंच के सिर पर फरसा से वार किया और उसके भाई को गोली मार दी। दोनों घायलों का फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमलावर पृथला गांव के बताए जा रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
जटोला गांव के सरपंच गिर्राज ने बताया कि 13 मार्च को उसका बेटा सन्नी घर लौट रहा था। रास्ते में पृथला गांव के रहने वाले अनिल ने अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। जब उसके बेटे ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि अगले दिन करीब 25 से 30 लोग डंडे और अवैध हथियार लेकर जटोला गांव में उसके घर पहुंच गए। उस समय घर पर सरपंच गिर्राज, उसका भाई संजय और अन्य स्वजन मौजूद थे। हमलावरों ने घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच के सिर पर फरसा से वार किया गया, जबकि उसके भाई संजय को दो गोलियां लगीं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने दोनों घायलों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हथियारों के साथ सरपंच के घर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पृथला गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह अपनी कार घर के अंदर खड़ी कर रहा था। उसी दौरान एक स्विफ्ट कार वहां आई और चालक ने गाड़ी हटाने को कहा। चालक ने खुद को जटोला गांव के सरपंच गिर्राज का बेटा सन्नी बताया। आरोप है कि इसके बाद सन्नी ने कार से लोहे की रॉड निकालकर उसकी गाड़ी में मार दी। इसकी शिकायत उसने गदपुरी थाना में दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह शनिवार सुबह जटोला गांव में सरपंच गिर्राज के घर शिकायत करने गया। वहां गिर्राज और उसका भाई संजय घर के बाहर आए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पृथला गांव निवासी ईश्वर के मुंह पर गोली के छर्रे लगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिस्टल में गोली भरते समय एक गोली संजय के हाथ में लग गई।गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस घायलों के बयान ले रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।