फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarpanch and department at loggerheads over the post of Mahapanchayat Secretary.

Faridabad News: महापंचायत सचिव के पदभार को लेकर सरपंच और विभाग आमने-सामने

Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and department at loggerheads over the post of Mahapanchayat Secretary.
छांयसा महापंचायत में नए सचिव को पदभार सौंपने पर अड़ी सरपंच
विज्ञापन

विभाग ने पुराने सचिव को ही जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा गांव की महापंचायत में सचिव के पदभार ग्रहण को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। पंचायत विभाग के निदेशक की ओर से अनिल कुमार को महापंचायत सचिव का पदभार संभालने के आदेश दिए गए हैं लेकिन गांव की महिला सरपंच नए सचिव को जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं हैं।
सरपंच का कहना है कि पुराने महापंचायत सचिव से ही पंचायत का कामकाज कराया जाए। जानकारी के अनुसार जिले में बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव तीन खंड हैं। प्रत्येक खंड में एक गांव की पंचायत को महापंचायत का दर्जा दिया गया है। बल्लभगढ़ खंड में छांयसा गांव की पंचायत महापंचायत के रूप में कार्यरत है। महापंचायत के सचिव को पंचायत सचिव के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालनी होती है। विभाग की ओर से छांयसा महापंचायत के सचिव का तबादला किए जाने के बाद अनिल कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, सरपंच नए सचिव को पदभार सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं। इस संबंध में सरपंच की ओर से विभाग को पत्र भी भेजे गए हैं। उनका कहना है कि पंचायत के कामकाज में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए पुराने सचिव को ही जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

वर्जन
सरपंच को नए महापंचायत सचिव अनिल कुमार को पदभार सौंपने के लिए पत्र भेजे गए हैं। यदि इसके बाद भी पदभार नहीं सौंपा जाता है तो पंचायत विभाग के आदेशों की अवहेलना के संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा जाएगा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अंशु डागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सचिव को पदभार संभालने की ज्यादा जल्दी है। यह तो हमें देखना है कि महापंचायत में किसको सचिव रखना है और किसको नहीं रखना। -काजल, सरपंच

मॉक ड्रिल के दौरान जिला न्यायालय में मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच करती एंटी सैबोटॉज चेक टीम।

मॉक ड्रिल के दौरान जिला न्यायालय में मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच करती एंटी सैबोटॉज चेक टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed