फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saras Livelihood Fair from 22 December to 5 January

Faridabad News: सरस आजीविका मेला 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक

Mon, 22 Dec 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saras Livelihood Fair from 22 December to 5 January
सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी ग्राउंड में मेला का होगा आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार के हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फरीदाबाद में सरस आजीविका मेला-2025 का आयोजन 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक एचएसवीपी ग्राउंड, सेक्टर-12 फरीदाबाद में किया जाएगा। जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने बताया कि यह मेला प्रतिवर्ष ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्कृष्ट एवं विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी, जिनमें पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, हर्बल एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, गृह-सज्जा सामग्री, हस्तनिर्मित परिधान, बांस एवं मिट्टी शिल्प, जूट बैग, हाथ से बने खाद्य पदार्थ एवं अन्य पारंपरिक कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा उनके कौशल एवं उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करना है।
विज्ञापन


मिशन द्वारा बताया गया कि सरस आजीविका मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जिसके माध्यम से उन्हें प्रत्यक्ष ग्राहकों से जुड़ने, उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में सुधार करने, विपणन कौशल सीखने तथा बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलता है। इस प्रकार का आयोजन मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के दौरान आगंतुकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प कार्यशालाएं, स्थानीय व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा बच्चों के मनोरंजन हेतु विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले में उचित सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं सूचना सुविधा केंद्र की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मेला में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन दें तथा स्थानीय स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed