फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saplings planted in the premises of the waste disposal plant under construction in Pratapgarh, case

Faridabad News: प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण संयंत्र परिसर में रोपे पौधे, केस

Fri, 18 Aug 2023 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted in the premises of the waste disposal plant under construction in Pratapgarh, case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण संयंत्र के कार्य में कुछ लोगों ने बाधा डाली और परिसर में पौधे लगा दिए। निगम ने सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया है। निगम के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रतापगढ़ सीवर शोधन संयंत्र के पास ही अलग से कूड़ा निस्तारण संयंत्र बनाने का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा प्लेटफार्म बनाने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन स्थानीय लोग सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अचानक करीब 50-60 महिला व पुरुष संयंत्र के अंदर दाखिल हो गए और पौधे लगा दिए। आरोप है कि सभी सरकारी जमीन पर कब्जा करके नुकसान पहुंचा रहे हैं और कूड़ा निस्तारण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सुरेंद्र खट्टर ने शिकायत में बताया कि सुदेश डागर, सतपाल सरदार, गोपी प्रधान, बीएस सिगार व गोरी शंकर व अन्य लोग अड़चन डाल रहे हैं। इससे संयंत्र का काम समय से पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। उनका कहना हैं कि एनजीटी के आदेश पर कार्य हो रहे हैं।

दो जगहों पर अगस्त तक काम शुरू करने का लक्ष्य
नगर निगम के मुजेडी और प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण को अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दोनों संयंत्रों का चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ एनजीटी में भी मामला चल रहा है। पहले बारिश के कारण काम में देरी हुई। अब निगम दोनों को जल्द शुरू करना चाहता है ताकि कूड़े को बंधवाड़ी भेजने से रोका जा सके लेकिन अब लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं। बता दें कि नगर निगम फरीदाबाद और गुरुग्राम का हजारों टन कूड़ा रोज बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र में डाला जा रहा है। इससे बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ इकट्ठा हो गया है। इस पर एनजीटी ने फरीदाबाद नगर निगम को बंधवाड़ी के अलावा अन्य विकल्प देखने को कहा है। इसके लिए निगम मुजेडी और प्रतापगढ़ गांव में कूड़ा संयंत्र बनवा रहा है। कुछ दिन से प्रतापगढ़ के लोग कूड़ा संयंत्र बनाने का विरोध कर रहे हैं। पहले रिवाजपुर के लोगों ने भी दो महीने तक विरोध किया था। इसके बाद रिवाजपुर का मामला लटका हुआ है। निगम ने पहले रिवाजपुर, प्रतापगढ़, पाली और मुजेडी में संयंत्र बनाने की योजना तैयार की थी। इसमें अभी मुजेडी और प्रतापगढ़ संयंत्र पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed