फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanskrit, Urdu and Home Science papers were easy.

Faridabad News: संस्कृत, उर्दू और होम साइंस का पेपर रहा आसान

Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit, Urdu and Home Science papers were easy.
हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों ने समय से पहले पूरा किया पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को एचबीएसई कक्षा 10 के छात्रों ने संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य, होम साइंस, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, कंप्यूटर साइंस, पशुपालन, डांस, फिजिकल और हेल्थ एजुकेशन, म्यूजिक हिंदुस्तानी विषय की परीक्षा दी। अधिकतर छात्रों ने समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया। छात्रों ने पेपर आसान बताया।

संस्कृत के छात्रों ने बताया कि अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी पर ही आधारित थे और पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रश्न को हल करन में कोई कठिनाई नहीं हुई। संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य की परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित की गई, जबकि ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, कंप्यूटर साइंस विषय के छात्रों की परीक्षा एक घंटे पहले ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहे। कक्षा 10 के छात्रों का अगला पेपर 12 मार्च को विज्ञान विषय का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से बातचीत


पेपर काफी आसान आया था। ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे, इसलिए मुझे पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और मैंने समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया।- अमरजीत

पेपर संतुलित और सरल था। जो भी तैयारी की थी, उसी के आधार पर प्रश्न आए थे, इसलिए मुझे पेपर अच्छा लगा। पेपर में अच्छे नम्बर आने की उम्मीद है।- नितिन

अधिकतर सवाल सीधे और समझ में आने वाले थे। समय भी पर्याप्त मिला, जिससे पेपर जल्दी खत्म हो गया। - सुमित

पेपर काफी आसान था और लगभग सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। पत्र लेखन भी सरल आया था। परीक्षा देते समय आत्मविश्वास बना रहा। - नेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed