फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers stopped working due to animal loverSanitation workers stopped working due to animal lover

Faridabad News: पशु प्रेमी के कारण सफाई कर्मचारियों ने काम करना किया बंद

Fri, 16 Jun 2023 08:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped working due to animal loverSanitation workers stopped working due to animal lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी में सफाई कर्मचारियों ने डॉग लवर के कारण काम करना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से सोसाइटी में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसको लेकर आरडब्ल्यूए और लोगों द्वारा थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई है।

आगमन सोसाइटी के प्रधान अंकित त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 83 साल के बुजुर्ग रिक्षपाल पर लावारिस कुत्तों द्वारा हमला किया गया लेकिन लोगों की मदद से बुजुर्ग को बचा लिया गया। इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले डॉग लवर और आरडब्ल्यूए व सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके चलते सफाई कर्मचारियों ने कार्य करना बंद कर दिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि डॉग लवर को जब कुत्तों के द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी को साफ करने के लिए कहा जाता है तो वह उनसे बहसबाजी करती हैं और साफ- सफाई करने से भी मना कर देती हैं। इस वजह से सफाई कर्मचारियों को काफी परेशानी होती है। इसके कारण सफाई कर्मचारियों ने सोसाइटी में कार्य करना बंद कर दिया। आरडब्ल्यूए और कर्मचारियों द्वारा इसको लेकर थाना सदर में शिकायत दी गई है। थाना सदर प्रभारी महेंद्र पाठक का कहना है कि आगमन सोसाइटी द्वारा डॉग लवर को लेकर शिकायत मिली है, जोकि संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed